Rajesh rajesh

लाइब्रेरी में जोड़ें

लेखनी प्रतियोगिता -20-Feb-2023 अभिलाषाओं पर अंकुश

रामफल मूर्ख व्यक्ति था। रामफल के बीवी बच्चे उसकी बेवकूफी से बहुत परेशान रहते थे। रामफल जिस चीज की अभिलाषा करता था, उसे हासिल करके ही मानता था। 

एक दिन रामफल की पत्नी रामफल कि  अभिलाषाओं की आदत से दुखी हो जाती है। और अपने बच्चों को साथ लेकर मायके चली जाती है। 

रामफल की अपने गांव में सबसे ज्यादा जमीन जायदाद थी। उसको पैसों की कोई कमी नहीं थी। पत्नी और बच्चों के जाने के बाद रामफल का गांव में बिल्कुल भी मन नहीं लगता है।

एक दिन रामफल के मन में शहर घूमने की अभिलाषा आती है। क्योंकि उसको बीवी और बच्चों के बिना घर बहुत सूना सून लगता था । इसलिए वह अपने मन में शहर जाने का पक्का फैसला ले लेता है।

रामफल अपने बचपन के दोस्त नंदलाल के घर शहर में रुकता है। रामफल के दोस्त नंदलाल की शहर में एक छोटी सी हलवाई की दुकान थी। रामफल नंदलाल की हलवाई की दुकान पर बैठकर उसके आने जाने वाले ग्राहकों से बात करके अपना समय बिताता था।

 रामफल को शहर में नंदलाल के घर रहते रहते एक महीना बीत जाता है। रामफल का दोस्त नंदलाल एक दिन रामफल को अपने साथ शहर घुमाने ले जाता है। रामफल शहर में नंदलाल के साथ घूमते हुए बड़ी-बड़ी इमारतें देखकर बहुत खुश हो जाता है।

शहर की बड़ी-बड़ी इमारतों को देखकर रामफल के मन में एक अभिलाषा आती है कि वह गांव का मकान तोड़कर शहर जैसे एक ऊंची इमारत बना दे।

और एक सप्ताह बाद रामफल अपने दोस्त नंदलाल से विदा लेकर अपने गांव आ जाता है। और अपने मकान को तोड़कर शहर जैसी ऊंची इमारत बनाने की अपनी अभिलाषा पूरी करने के लिए गांव का मकान तुड़वा देता है।

और रामफल अपने जीवन की पूरी कमाई और जमीन जयदाद बेचकर अपने गांव के मकान को शहर जैसे इमारत बनाने के लिए सारा पैसा लगा देता है।

 कुछ सालों बाद रामफल का गांव का मकान शहर जैसी ऊंची इमारत बन कर तैयार हो जाता है।

रामफल उस ऊंची इमारत में जब रात को अकेला सोता था तो उसे ऊंची इमारत में अकेले सोने में बहुत डर लगता था।

 रात को जब रामफल ऊंची इमारत के आखिरी कमरे में सोता था, तो उसे जब रात को डर लगता था, तो वह डर से चिल्लाते हुए जब नीचे उतर कर भागता हुआ आता था तो उसे नीचे आते-आते सुबह हो जाती थी।

 जब रात को उसकी नींद पूरी नहीं होती थी और ऊंची इमारत से नीचे उतरते उतरते वह इतना थक जाता था कि अपनी ऊंची इमारत से बहुत दूर जा कर सोता था।

 और जब रात हो जाती थी, तो उसे ऊंची इमारत के अंदर जाने से डर लगता था।  रामफल भगवान का नाम लेता हुआ सबसे ऊपर ऊंची इमारत में हिम्मत करके जा कर  सो जाता था। और फिर जब उसकी डर की वजह से आधी रात को आंख खुलती थी तो वह उस ऊंची इमारत से रात भर फिर दोबारा नीचे की तरफ चिल्लाते हुए भागता था।

और एक दिन जोर का भूकंप आने से रामफल की ऊंची इमारत में दरार आ जाती है। जब गांव वालों को रामफल की ऊंची इमारत में दरार का पता चलता है, तो वह रामफल पर ऊंची इमारत को तोड़ने का दबाव डालने लगते हैं, जिससे कि गांव को ऊंची इमारत गिरने से कोई नुकसान ना हो।

रामफल की अभिलाषाओ की आदत उसे बर्बाद कर देती है। इसलिए मनुष्य को अपनी अभिलाषा के ऊपर नियंत्रण रखना चाहिए।

   24
6 Comments

Babita patel

21-Feb-2023 03:01 PM

nice

Reply

Mahendra Bhatt

21-Feb-2023 07:55 AM

Nice 👍🏼

Reply

Abhinav ji

21-Feb-2023 07:54 AM

Very nice 👍

Reply